अलीगढ़, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, हापुड़ के खिलाड़ियों ने जीते मैच
सार
हिमांशु राणा आगरा ने अरुण सारस्वत हाथरस को 30-21, अभिषेक कुशवाहा गोरखपुर ने पुष्पेंद्र सिंह अलीगढ़ को 30-13 से हराया। बालिका वर्ग में आयुषी चौहान मेरठ ने करिश्मा नेगी गाजियाबाद को 30-20, रिद्धि भारद्वाज हापुड़ ने श्रेया सिंह अयोध्या को 30-15, शोभा अलीगढ़ ने जयश्री गुप्ता प्रयागराज को 30-13 व काजल पवार हापुड़ ने लक्ष्मी वाराणसी को 30-16 से शिकस्त दी। निर्णायक भूमिका में खेलो इंडिया बैडमिंटन कोच विकास चौहान, लवली चौधरी, प्रभात चौधरी, वंदना सिंह, अक्षक राघव, आयुष चौधरी, करणवीर तोमर आदि रहे।
विज्ञापन