फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Players from eight teams selected for Shekhar Saraf Kabaddi Mahasangram

Aligarh: शेखर सराफ कबड्डी महासंग्राम 29 सितंबर से, आठ टीमों के खिलाड़ियों का हुआ चयन

Mon, 16 Sep 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 11:41 PM IST
सार

होटल में रेडर लेफ्ट, रेडर राइट, लेफ्ट कवर, राइट कवर, लेफ्ट कार्नर, राइट कार्नर व हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के नाम की पर्चियां अलग-अलग डिब्बे में रखी गई। टीम मालिकों ने पर्ची उठाकर अपनी टीमें चुनीं।

विज्ञापन
Players from eight teams selected for Shekhar Saraf Kabaddi Mahasangram
टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन के बाद सामूहिक चित्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में शेखर सराफ कबड्डी महासंग्राम 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह महासंग्राम आगरा रोड स्थित मैदान पर खेला जाएगा। लकी ड्रा से आठ टीमों में खिलाड़ी चुने गए।

विज्ञापन


16 सितंबर को एक होटल में रेडर लेफ्ट, रेडर राइट, लेफ्ट कवर, राइट कवर, लेफ्ट कार्नर, राइट कार्नर व हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के नाम की पर्चियां अलग-अलग डिब्बे में रखी गई। टीम मालिकों ने पर्ची उठाकर अपनी टीमें चुनीं। माहेश्वरी सुपर किंग्स टीम में वीरेंद्र कुमार, उमाकांत, कपिल, आयुष, अजय कुमार, रवि बंसल, अनुज कुमार चुने गए। 
विज्ञापन


आभा ग्रुप ऑफ होटल की टीम में समीर, प्रवीण कुमार, रॉबिन प्रताप सिंह, हिमांशु, मुनेंद्र, अजीत, पंकज, मोहन कुमार, मोहित कुमार, शिवम जादौन चुने गए। सांगवान सिटी में प्रतीक, अभिषेक सारस्वत, बगेंद्र, भोलू, दक्ष कौशिक, नवीन सिंह, ऋतिक चुने गए। आईटी हॉस्पिटल कबड्डी किंग्स में राहुल, शिवम, जितेंद्र, नीरज, अतेंद्र नमन, विकास, अंकित चुने गए। छर्रा लायन टीम में कौशल, हरिओम, योगेश , गोविंद चौधरी, मनीष राघव, विक्रम कुमार, कपिल चुने गए। दरबार पैंथर टीम में अजय, अंशुल, विपिन कुमार बबलू, राजकुमार, प्रशांत, आदित्य कुमार, मयंक चुने गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व भारती टाइगर टीम में सुमित, तरुण उपाध्याय, लोकेश वार्ष्णेय, जावेद, दीपेश नीरज, साकेत चौधरी, धर्मेंद्र चुने गए। अक्रूर सेना टीम में नीरज, अतुल कुमार, दुष्यंत कुमार, गौरव पाठक, सचिन शर्मा, कृष्ण कुमार, निशांत, अंकित चौधरी चुने गए। टीम के स्वामी तीन खिलाड़ी को रिटेन कर सकते हैं। इस अवसर सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, मोहम्मद अली, भगत सिंह बाबा आदि मौजूद रहे। संचालन मजहर उल कमर ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed