फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pitchkari available in market from 10 rupees to 800 rupees

हल्की और भारी, दस रुपये से आठ सौ रुपये तक है पिचकारी

Tue, 23 Mar 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
pitchkari available in market from 10 rupees to 800 rupees
हाथों से चलने वाली वाटर गन। - फोटो : CITY OFFICE
होली पर धूम मचाने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार्टून कैरेक्टर से लेकर पबजी गन पिचकारी धूम मचाने को तैयार है। पिचकारी चाहे हल्की हो या भारी, बाजार में इनकी कीमत दस रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक है।
विज्ञापन

चाइना का नहीं है कोई आइटम
बाजार में चाइना का कोई भी आइटम मौजूद नहीं है। इस बार तो चाइना स्प्रे भी नहीं है। बाजार में इंडिया मेड स्प्रे ही बिक रहा है। चाइना की पिचकारी की जगह इंडिया मेड पिचकारी ही बाजार में आ रही हैं।
विज्ञापन

थोक बाजार सामान्य, फुटकर का इंतजार
थोक बाजार में होली का सामान काफी बिका है। गुलाल, पिचकारी, कैप, बिग, मुखौटे, रंग आदि की बिक्री काफी अच्छी हुई है। हालांकि कुछ दुकानदारों का कहना है कि बिक्री सामान्य हुई है। फुटकर बाजार रंगभरनी एकादशी से शुरू होगा। तभी पता चलेगा कि फुटकर का बाजार कैसा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह ने बिगाड़ दिया माहौल
बाजार में दुकानदार व व्यापारियों ने बताया कि गर्मी को देखते हुए थोक बाजार अच्छा चला है। पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन लगने जैसी अफवाहों से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। जो दुकानदार थोक में माल खरीदने आ रहे हैं। वह माल भी खरीद रहे हैं और लॉकडाउन लगने की आशंका भी जता रहे हैं। ऐसे में फुटकर बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
अफवाहों के चलते कुछ दिनों से बाजार सामान्य हो गया है। थोक का माल खरीदने आ रहे दुकानदार लॉकडाउन लगने की संभावना जताते हुए सीमित ही माल खरीद रहे हैं। रंगभरनी एकादशी से ही फुटकर बाजार शुरू होगा।
- सज्जन कुमार गुप्ता, बालाजी एजेंसी, सब्जी मंडी।
थोक बाजार अच्छा चला है। पिचकारी का स्टॉक भी खत्म होने वाला है। गर्मी को देखते हुए दुकानदार माल लेकर जा रहे हैं। वहीं बाजार में चाइन का माल न के बराबर है। सभी ने चाइना के माल का बहिष्कार कर देश हित में कदम बढ़ाया है।

- सोमांक वार्ष्णेय आरएलबी, एटूजेड टॉय गन।
ये पिचकारियां हैं मौजूद
सादा पिचकारी, मोटू-पतलू, डोरेमोन, छोटा भीम, निंजा हथौड़ी, सिनचैन, टॉम एंड जैरी, पोकेमोन, मार्बल सीरीज में स्पाइडरमैन, सुपरमैन, आंटमैन, एवेंजर्स, पॉ पेट्रोल के साथ पबजी गन।
ये हैं फुटकर के दाम
सादा पिचकारी- 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक।
गन- 70 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक।
पंप पिचकारी- 50 रुपये से लेकर तीन रुपये तक।
टैंक- सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक।
प्रेशर गन- 150 रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक।
यूजिकल पिचकारी -250 रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक।
सीटी वाली पिचकारी-120 रुपये से लेकर 250 रुपये तक।
गुलाल पिचकारी- सौ रुपये से लेकर दौ सौ रुपये तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed