फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pilibhit boy committs suicide in Aligarh Muslim University Suleman hall room no 100

अलीगढ़: एएमयू हॉस्टल में युवक ने लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Thu, 22 Jul 2021 01:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 22 Jul 2021 01:03 PM IST
सार

मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी अभिषेक के रूप में की गई है। युवक हॉल के 100 नंबर कमरे में ठहरा हुआ था। वह अपने पीएचडी छात्र दोस्त हन्नान से मिलने आया हुआ था। 
 

विज्ञापन
Pilibhit boy committs suicide in Aligarh Muslim University Suleman hall room no 100
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी अभिषेक के रूप में की गई है। युवक हॉल के 100 नंबर कमरे में ठहरा हुआ था। वह अपने पीएचडी छात्र दोस्त हन्नान से मिलने आया हुआ था। 
विज्ञापन


हालांकि हन्नान फिलहाल कमरे में नहीं है। मृतक युवक यहां कब से था। उसने आत्महत्या क्यों की, इन तमाम सवालों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस की अबतक की जांच में पता चला कि मृतक अलीगढ़ के ही एक निजी कॉलेज में पढ़ाता था। गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते समय उसने फांसी लगाई। युवती आगरा की रहने वाली है। पुलिस युवती को भी पूछताछ के लिए अलीगढ़ ला सकती है।
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया है। उम्मीद है कि दोपहर तक परिवार के सदस्य पहुंच जाएंगे। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर जैदी व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed