{"_id":"6032cfe48ebc3ee9100fbecd","slug":"physiotharapy-played-vital-role-in-daily-life-city-office-news-ali2568927200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक जीवन में फिजियोथेरेपी का महत्वपूर्ण स्थान : इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक जीवन में फिजियोथेरेपी का महत्वपूर्ण स्थान : इकबाल
नुमाइश कोहिनूर मंच पर फिजियोथेरेपी के सम्मेलन में बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि पदमश्री ज
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपियन जफर इकबाल ने कहा कि दैनिक जीवन में फिजियोथेरेपी का महत्वपूर्ण स्थान है। जफर इकबाल रविवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) के कोहिनूर मंच पर आयोजित फिजियोथेरेपी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नुमाइश में पहली बार फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
जफर इकबाल ने फिजियोथेरेपी के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना फिजियोथेरेपिस्ट के खेल संभव नहीं है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मेडिकल साइंस के सभी ब्रांच फिजियोथेरेपिस्ट के बिना अधूरी हैं। इससे पूर्व जफर इबकाल, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को एम्स के एचओडी डॉ. वीपी गुप्ता, डॉ. प्रभात रंजन, हरियाणा के डॉ. वीके लांबा, डॉ. सर्वोत्तम चौहान, डॉ. कनिका कनवर, डॉ. यश प्रताप, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. जुगल हिंडोलिया, डॉ. संतोष पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सम्मानित किया गया। आईएपी यूपी के सचिव डॉ. केके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।