फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Physical education empowers girl students at AMU to build careers

Aligarh News: एएमयू में शारीरिक शिक्षा से सशक्त बन रहीं छात्राएं, बनाएंगी कॅरिअर

Thu, 09 Apr 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Physical education empowers girl students at AMU to build careers
एएमयू के शारीकि ​शिक्षा विभाग में योगाभ्यास करतीं छात्राएं। अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अब छात्राएं भी शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर नई मिसाल कायम कर रही हैं। यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग में 50 से अधिक छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, जो आने वाले समय में महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी। ये छात्राएं न केवल खुद को शारीरिक रूप से मजबूत बना रही हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन



छात्रा दीक्षा आर्य ने कहा कि शारीरिक शिक्षा ने हमें आत्मविश्वास दिया है। अब हम खुद फिट रहने के साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगे। मधु चौधरी, मरियम खान, दीक्षा सिंह ने कहा कि पहले लड़कियों का इस क्षेत्र में आना कम होता था, लेकिन अब हम खुलकर आगे बढ़ रही हैं और फिटनेस को अपना कॅरिअर बना रही हैं।
विज्ञापन



छात्रा अनम्ता बानो, पल्लवी, दुर्गेश, शिफा ने कहा कि हम गांव-शहर की महिलाओं को व्यायाम और योग के तरीके सिखाएंगे, जिससे वह बिना ज्यादा खर्च के स्वस्थ रह सकें। पूनम, गिरजा, सिमरन ने कहा कि आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed