{"_id":"639a3042820e527d1730ae07","slug":"phd-entrance-exam-date-extended-aligarh-news-ali306959989","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह में पीएचडी एंट्रेंस के लिए बढ़ी तिथि, जनवरी 2023 में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह में पीएचडी एंट्रेंस के लिए बढ़ी तिथि, जनवरी 2023 में होगी परीक्षा
Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
सार
अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की एंट्रेंस डेट बढ़ा दी गई है। आवेदन की हार्ड कॉपी भी विश्वविद्याय की वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। साथ ही विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में इस समय पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 7 नवंबर से प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर थी। 500 रूपए विलंब शुल्क के साथ 14 दिसंबर तक अंतिम तारीख थी। विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर थी।
विज्ञापन
सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद ने बताया कि अब पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी पांच जनवरी 2023 तक जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिट की वेबसाइट https://rmpssu.org/ पर जाकर फॉर्म भरे जा सकते हैं. जहां से फार्म करने के बाद उसकी हार्ड काॅपी विश्वविद्यालय के कैम्प कार्यालय पर भेजनी होगी। प्रवेश परीक्षा जनवरी 2023 में कराई जाएगी. प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, विषय के लिए सिलेबस नेट वाला रखा गया है.