Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PG Paramedical Training Institute to be set up in Gandhi Eye Hospital Aligarh

Aligarh: 72 साल बाद एएमयू खाली कर रहा गांधी नेत्र चिकित्सालय की बिल्डिंग, बनेगा पैरामेडिकल ट्रेनिंग संस्थान

Fri, 05 Dec 2025 11:32 AM IST
चमन शर्मा दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:32 AM IST
सार

चिकित्सालय परिसर में जो भवन खाली हो रहा है उसमें बैचलर ऑफ आप्थॉलोजिक पैरामेडिकल ट्रेनिंग की डिग्री कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 40 सीटें हैं। इस प्रकार 160 विद्यार्थी यहां पर अध्ययन करेंगे। इसके अलावा 60 सीटों के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम का भी संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
PG Paramedical Training Institute to be set up in Gandhi Eye Hospital Aligarh
गांधी नेत्र चिकित्सालय - फोटो : संवाद

विस्तार

कभी एशिया में अपनी पहचान रखने वाले गांधी नेत्र चिकित्सालय परिसर में अब बैचलर ऑफ आप्थॉलोजिक पैरामेडिकल ट्रेनिंग संस्थान खुलेगा। यह प्रदेश का बड़ा सेंटर होगा। पीजी कक्षाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी शुरू होगा। यह पैरामेडिकल संस्थान चिकित्सालय परिसर के उस भवन में संचालित होगा जो पिछले 72 वर्ष से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पास था। अब एएमयू के नेत्र विज्ञान संस्थान को चिकित्सालय परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सालय परिसर में जो भवन खाली हो रहा है उसमें बैचलर ऑफ आप्थॉलोजिक पैरामेडिकल ट्रेनिंग की डिग्री कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 40 सीटें हैं। इस प्रकार 160 विद्यार्थी यहां पर अध्ययन करेंगे। इसके अलावा 60 सीटों के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


एएमयू की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) के फैसले के बाद संपत्ति अधिकारी प्रो. मो. आसिफ ने नेत्र विज्ञान संस्थान के निदेशक को निर्देश दिया है कि वह संबंधित इमारत को चिकित्सालय के सचिव और पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी को सौंप दें। सन 1962 में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने से पहले गांधी नेत्र चिकित्सालय परिसर में नेत्र विज्ञान संस्थान का संचालन शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब एएमयू का नेत्र विज्ञान संस्थान बिल्डिंग को खाली कर रहा है। इसकी नए सिरे से हम मरम्मत कराएंगे। इसमें करीब तीन महीने लगेंगे। इसके बाद डिग्री और डिप्लोमा कोर्सों का संचालन इसी इमारत में किया जाएगा।- डॉ. मधुप लहरी, चिकित्सालय अधीक्षक, गांधी नेत्र चिकित्सालय


1955 में नेहरू ने किया था उद्घाटन
एएमयू के संपत्ति एवं वक्फ़ विभाग द्वारा 1 दिसंबर 2025 को जारी किए गए एक पत्र के अनुसार संबंधित भवन गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। एएमयू का नेत्र विज्ञान संस्थान गांधी नेत्र चिकित्सालय में 1953 से संचालित हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1955 में संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया था। अब गांधी नेत्र चिकित्सालय प्रशासन इस भवन में नेत्र चिकित्सा संस्थान शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed