फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrolmen got electrocuted while connecting power lines, died during treatment

Aligarh News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट से झुलसा पेट्रोलमैन, उपचार के दौरान मौत, हंगामा, जांच शुरू

Fri, 14 Mar 2025 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 09:58 PM IST
सार

पेट्रोलमैन दो लाइनमैन को साथ लेकर बिजली का तार जोड़ने लगा। अचानक करंट आ गया और पेट्रोलमैन झुलस कर नीचे गिर गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Petrolmen got electrocuted while connecting power lines, died during treatment
पेट्रोलमैन की मौत के बाद हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में दादों के मोहल्ला चामुंडा निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश विगत छह माह से दादों स्थित बिजली घर में पेट्रोलमैन के पद पर कार्यरत थे। 13 मार्च शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपने दो लाइनमैन साथियों के साथ कस्बा के बाहर निजी नलकूपों की हाईटेंशन लाइन के तार ठीक करने के लिए शटडाउन लिया और खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगे। इसी दौरान बिजली घर से आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह तेज करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिरकर घायल हो गया। 

विज्ञापन


पेट्रोलमैन के नीचे गिरते ही दोनों लाइनमैन मौके से भाग गए। रात 9 बजे वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने पेट्रोलमैन के परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन- फानन में उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। 14 मार्च की सुबह करीब 3 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजन पोस्टमार्टम से शव थाने लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शव को घर लेकर गए। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। होली का त्योहार मातम में बदल गया। मृतक के पिता ओमप्रकाश व अन्य रिश्तेदार बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। एक घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। शव को लोडर में रखकर बिजली घर जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने आश्वासन दिलाया कि बिजली विभाग द्वारा आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी, जिस पर परिजन सहमत हो गए और अंतिम संस्कार कर दिया। बिजली विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी। अवर अभियंता जयकृष्णा ने बताया निजी नलकूपों की आपूर्ति शाम 5 बजे के बाद बंद कर दी जाती है। इसके बाद लाइन में करंट कैसे प्रवाहित इसकी जांच कराई जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटी व एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed