फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol pumps strike

लूट के विरोेध में पेट्रोल पंपों की आज से हड़ताल

Wed, 06 Jan 2016 02:04 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps strike

पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट के विरोध में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। कुछ पेट्रोल-डीजल पंपों पर इसकी सूचना भी चस्पा कर दी गई। ऐसे में जब वाहन चालकों व स्वामियों को यह पता चला कि छह जनवरी को पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रहेगी तो यहां उन्होंने एडवांस में ज्यादा पेट्रोल अथवा डीजल अपने वाहनों में डलवाया।

विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर लूट का सिलसिला थम नहीं रहा। पिछले दिनों एक पंप पर लूटपाट की घटना हुई थी। उसके बाद अब वसुंधरा फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी से लूटपाट हुई। इसे लेकर पेट्रोल पंप स्वामियों में काफी रोष है। इसे लेकर अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक होटल मैलरोज-इन में हुई। 

विज्ञापन

जिले के पेट्रोल पंप स्वामियों की इस बैठक में यह तय किया गया कि 6 जनवरी बुधवार को सुबह छह बजे से सभी पेट्रोल पंपों पर बिक्री बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इधर, कुछ पंपों पर हड़ताल की सूचना चस्पा कर दी गई। इसके चलते देर शाम इन पंपों पर काफी ग्राहकोें की भीड़ भी लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में श्ाामिल नहीं 

जिलापूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने कहा है कि जनसुविधा को देखते हुए कुछ पंप स्वामियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। जिसमें मैरिस रोड का सुधीर फिलिंग स्टेशन, नौरंगराय जैन रामघाट रोड मीनाक्षी पुल, सुधीर एनर्जी फ्यूट एटा आगरा रोड, नौरंगराय जैन नौरंगाबाद, पारस किसान सेवा केंद्र हरदुआगंज, रवींद्र फिलिंग स्टेशन, किसान सेवा केंद्र अतरौली, किसान सेवा केंद्र पालीमुकीमपुर, गंगीरी सहित देहात के कुछ पंप हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed