फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol Pump license canceled

फर्जी कागजों पर ली एनओसी, पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त

Fri, 25 Dec 2020 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump license canceled
रामघाट रोड स्थित तहसील कोल के उखलाना गांव स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी के ब्रिज शांति फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप संचालक को फर्जी कागजों के आधार पर एनओसी लेने का दोषी पाया गया है। इस पर पंप संचालक अंशुल अग्रवाल के ब्रिज शांति फिलिंग स्टेशन का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने बताया कि पेट्रोल पंप से मात्र 169 मीटर दूरी से ग्राम कलाई के लिए पक्का रास्ता जा रहा है, जो नियमानुसार नहीं होना चाहिए। वहीं, बाई तरफ से मात्र 187 मीटर की दूरी से बढ़गांव की ओर से रास्ता जा रहा है। जबकि नियम है कि किसी भी पेट्रोल पंप से 300 मीटर की दूरी तक कोई पक्का मार्ग या किसी गांव/मोहल्ले का मोड़ नहीं होना चाहिए। एनओसी लेते समय पंप संचालक ने इस बात को छुपा लिया। अब जांच में यह गड़बड़ी पकड़ी गई है। इसके आधार पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed