{"_id":"64badc47411e7d9d6f0cb8d3","slug":"person-committed-suicide-by-hanging-himself-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांगवान सिटी में व्यक्ति ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, कुछ समय से बताया जा रहा तनाव ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांगवान सिटी में व्यक्ति ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, कुछ समय से बताया जा रहा तनाव ग्रस्त
Sat, 22 Jul 2023 12:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:58 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार अभी तक इतना पता चला है कि वह गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता था। कोविड के दौर में उसकी नौकरी चली गई। वह ढाई साल से घर पर था और कुछ समय से तनाव ग्रस्त था।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र के सांगवान सिटी में शुक्रवार को मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मूल रूप से बुलंदशहर डिबाई के 40 वर्षीय रविकांत सांगवान सिटी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके पिता को पैरालाइसिस है और घर में पत्नी के अलावा दो बेटी हैं। सुबह परिजन घर के आंगन में बैठे थे। तभी कमरे में जाकर रविकांत ने फंदे पर झूलकर जान दे दी।
विज्ञापन
जब उस पर नजर गई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने आत्महत्या के कारणों को लेकर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभी तक इतना पता चला है कि वह गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता था। कोविड के दौर में उसकी नौकरी चली गई। वह ढाई साल से घर पर था और कुछ समय से तनाव ग्रस्त था।