{"_id":"69504d71acc70288820ca1cd","slug":"permission-sought-from-pakistan-home-ministry-to-meet-badal-babu-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103556-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बादल बाबू से मिलने के लिए पाकिस्तान गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बादल बाबू से मिलने के लिए पाकिस्तान गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी
विज्ञापन
सना रानी के प्यार में सरहद पार कर पाकिस्तान गए बरला के गांव खिटकारी के बादल बाबू को जेल से रिहा होने के बाद अभी किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है, उसके वकील ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से बादल से मिलने और उसकी माता-पिता से वीडियो कॉल कराने की अनुमति मांगी है।
बरला के गांव खिटकारी के रहने वाले बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता फियाज रामे ने उन्हें फोन से बताया कि जेल से रिहा होने के बाद डिटेक्शन सेंटर में जांच एजेंसी की निगरानी में रह रहे बादल बाबू से सरकार की अनुमति के बिना कोई नहीं मिल सकता है। उन्होंने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर बादल बाबू से मिलने और माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात कराने की अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें सरकार या अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी इस बावत नहीं मिली है, लेकिन अगले सप्ताह तक भारत लौटने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि खिटकारी निवासी बादल बाबू गत वर्ष पाकिस्तान की युवती सना रानी के प्यार में पाकिस्तान के मंडी बहाउददीन में पहुंच गया था, जहां उसे बिना बीजा पासपोर्ट गलत तरीके से पाकिस्तान आने पर एक साल कैद की सजा सुनाई। सजा पूरी करने के बाद वह शुक्रवार को जेल से रिहा हो चुका है।