फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People waiting for solution soon, now confused : Dr. Jeba

जल्द समाधान का इंतजार कर रहे लोग अब असमंजस में : डा. जेबा

Tue, 20 Apr 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
People waiting for solution soon, now confused : Dr. Jeba
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में बाल रोग चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर जेवा जका उर रब ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद इस महामारी के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जो लोग इंतजार कर रहे थे, वह अब असमंजस में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वह उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण: चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर वेबिनार को संबोधित कर रही थीं। यह वेबिनार हार्वर्ड के जूम प्लेटफार्म के माध्यम से हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ, इंडिया रिसर्च सेंटर एंड प्रोजेक्ट संचार की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

प्रोफेसर जेबा ने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता के बावजूद कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के प्रति उदासीनता में दुनिया भर में आबादी के बीच अधिकतम टीकाकरण करने में एक महत्वपूर्ण बाधा है। उन्होंने कहा कि अब दूसरी कोविड लहर है। लोगों को इसके बारे में सावधान रहने और सामाजिक नियमों व प्रोटोकाल का पालन करने के अलावा मास्क पहनना और नियमित स्वच्छता, आत्म संयम और आत्म अनुशासन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed