{"_id":"6a3ee927ef7e78ec1e01e663","slug":"people-suffered-due-to-the-power-crisis-amidst-scorching-heat-aligarh-news-c-2-gur1004-1006485-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से बेहाल रहे लोग
Sat, 27 Jun 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार रात भर शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग पंखा, कूलर तक चलाने के लिए तरस गए।
शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एहतियातन कई फीडरों की बिजली बंद रखी गई, वहीं कुछ क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और फाॅल्ट के कारण भी आपूर्ति बाधित रही। हालात ऐसे रहे कि उपभोक्ता दिनभर बिजली अधिकारियों के पास फोन घनघनाते रहे।
शहर के एकता नगर, विक्रम कॉलोनी में ट्रांसफाॅर्मर का एक फेज ठप होने से लोगों को रातभर परेशानी उठानी पड़ी। प्रतिभा कॉलोनी, न्यू गोपालपुरी, सासनी गेट, नींबरी फीडर, रघुवीरपुरी, बिहारी नगर, कनवरीगंज, प्रकाश नगर, गंभीरपुरा, सुदामापुरी और जीवनगढ़ समेत कई इलाकों से घंटों बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव का कहना है कि स्थानीय फाॅल्ट को सही करने के वक्त ही कटाैती की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि कम से कम समय में फाॅल्ट सही कराकर आपूर्ति को सुचारू कराया जाए। संवाद