फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of Nagla Rati were beaten by Maupura people, eight injured

Aligarh News: नगला रति के लोगों को मऊपुरा वालों ने पीटा, आठ घायल

Fri, 24 Oct 2025 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
People of Nagla Rati were beaten by Maupura people, eight injured
खेत की मेड़ काटकर रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में गांव नगला रति के एक परिवार के आठ लोगों को गांव मऊपुरा के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घायलों का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गंगीरी के गांव नगला रति निवासी ओमकार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके खेत की मेड़ को बृहस्पतिवार की सुबह गांव मऊपुरा के कुछ लोगों ने काटकर रास्ता निकलाना शुरू कर दिया, जिसका उसने विरोध किया तो उसके गांव के 10-15 लोगों ने मुझे पीटकर घायल कर दिया, चीख-पुकार पर मेरी मां प्रेमवती देवी और परिवार की विद्यादेवी, राजू, रवि, सोनू, अभिषेक, सुनील बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी सुमित गोस्वमी ने बताया कि रास्ता निकालने में मेड़ काटने को लेकर गांव मऊपुरा के लोगों ने गांव नगला रति वालों को पीट कर घायल किया था। सभी को इलाज के लिए भजा गया है। घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed