फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of dirty mentality are making girls victims

Aligarh: घर से लेकर बाहर तक सुरक्षित नही हैं आधी आबादी, कहीं पड़ोसी तो कहीं रिश्तेदारों ने बनाया हवस का शिकार

Thu, 30 Mar 2023 08:34 AM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
चमन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 08:34 AM IST
सार

अलीगढ़ में घर से लेकर खेत, खलियान तक आधी आबादी सुरक्षित नहीं हैं। नवरात्र में सप्तमी के दिन मंगलवार को भी जिले के टप्पल इलाके में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी किशोरी को बहाने से घर से बुलाकर ले गया था।

विज्ञापन
People of dirty mentality are making girls victims
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में वैसे तो बच्चियों को देवियों का रूप माना जाता है, इसलिए नवरात्र में कन्या पूजन के साथ ही तमाम अनुष्ठान किए जाते हैं। मगर, समाज में तमाम ऐसे भी लोग हैं जो बच्चियों से लेकर युवती एवं महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। यही कारण है कि जिले में घर से लेकर खेत, खलियान तक आधी आबादी सुरक्षित नहीं हैं। नवरात्र में सप्तमी के दिन मंगलवार को भी जिले के टप्पल इलाके में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी किशोरी को बहाने से घर से बुलाकर ले गया था।

विज्ञापन


आधी आबादी के साथ हुई प्रमुख घटनाएं 

  • 02 सितंबर 2006 - चंडौस क्षेत्र के जहराना गांव में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
  • 16 अप्रैल 2012 - अतरौली क्षेत्र मे दुल्हन की छोटी बहन की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
  • 21 अप्रैल 2013 - बन्नादेवी के नगला कलार में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या
  • 24 दिसंबर 2015 - हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव की 11 वीं की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
  • 15 जनवरी 2017 - जवां क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
  • 02 फरवरी 2017- क्वार्सी के केलानगर में दो छात्रों ने किशोरी संग किया सामूहिक दुष्कर्म
  • 25 फरवरी 2017 - अकराबाद के गांव पिलखना में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या
  • 21 जून 2017- बन्नादेवी के भीकमपुर में छह साल मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपित ने किया खुदकुशी का प्रयास
  • विज्ञापन

 

  • 12 जनवरी 2018- देहलीगेट क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म
  • 15 जून 2018 - बन्नादेवी क्षेत्र में देवी जागरण में बालिका से सजाने के दौरान दुष्कर्म
  • 17 अप्रैल 2019- गौंडा क्षेत्र में चार साल की मासूम से दुष्कर्म
  • 02 नबंवर 2019- चंडौस क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा जलाया
  • 07 जनवरी 2020 - खैर क्षेत्र में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या
  • 23 जून 2020 - क्वार्सी के जाकिर नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
  • 22 जुलाई 2020- दीनदयाल अस्पताल में कोरोना पीड़ित युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
  • 12 फरवरी 2023 - थाना महुआखेड़ा इलाके में शादी में शामिल होने आई 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म।

 

  • 20 फरवरी 2023- गांधीपार्क इलाके से एक 12 वर्षीय किशोरी को नुमाइश दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म।
  • 05 मार्च 2023- थाना चंडौस क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 26 मार्च - महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में कठपुला से अगवा नाबालिग बच्ची को ऑटो चालक ने अगवा कर एलमपुर गड़िया के पास दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर-शराबे पर एकत्रित लोगों की भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed