फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   people in chuharpur not supporting administration

चुहरपुर में संक्रमित मरीज के मिलने पर सहयोग नहीं कर रहे लोग

Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
people in chuharpur not supporting administration
प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग एवं जिले नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ विकास नगर सहित नगर के कई क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

विकास नगर के निरीक्षण के दौरान इस क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। विकास नगर पार्क में अमरूद का पौधा लगाए। नोडल अधिकारी ने विकास नगर क्षेत्र में गलियों में पैदल मार्च करते हुए सफाई, पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं पर स्थानीय नागरिकों का फीडबैक लिया। चूहरपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने मलिन बस्ती में नियमित सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ नालियों की तलीझाड़ सफाई कराए जाने एवं ओवरहेड टैंक का काम शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चुहरपुर में निरीक्षण के दौरान वहां तैनात डॉ रजनी सिंघल ने बताया डोर टू डोर कोविड-19 के सर्विलांस सर्वे और कोविड-19 के संक्त्रस्मित व्यक्ति के मिलने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा इसमें सहयोग नहीं किया जा रहा है। मौके पर ही नोडल अधिकारी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट कुलदेव सिंह को अपनी उपस्थिति में ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने शहर का भी भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, अपर जिलाधिकारी नगर राकेश मालपानी, एएसपी पंकज श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed