{"_id":"640e28fb183b0e655e07f9d4","slug":"people-danced-with-colors-of-holi-aligarh-news-c-2-1-65044-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होली के रंगों की तरंग में झूमे शहरवासी, होली मिलन में लगाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होली के रंगों की तरंग में झूमे शहरवासी, होली मिलन में लगाया गुलाल
Mon, 13 Mar 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:03 AM IST
सार
होली के बाद अब शहर में होली मिलन समारोहों के आयोजन की धूम है। होली मिलन समारोह में सामाजिक संस्था, राजनैतिक संगठन, विभिन्न समाज के लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिलन कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी के साथ डांस करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगों के त्योहार होली की मस्ती एवं खुमार अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। महानगर मे परंपरागत तरीके से होली मिलन समारोहों के आयोजन की धूम मची हुई है, जहां लोग गीत, संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी में खूब झूूमते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में रविवार को वार्ष्णेय पहल द्वारा गूलर रोड स्थित होटल में होली परिवार मिलन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ संगठन अध्यक्ष अमित कोनार्क एवं कार्यक्रम संयोजकों द्वारा संयुक्त रूप से अक्रूरजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण के साथ हुआ। महिला ग्रुप द्वारा होली हुड़दंग कार्यक्रम में भुलक्कड़ मौसा और पियक्कड़ मौसी शीर्षक नाटक की प्रस्तुती दी गई। होली गीतों पर युगल की प्रस्तुति में सब झूम उठे। पुरुषों द्वारा भी अंबानी की बेटी की शादी नामक नाटक का मंचन हुआ। दिल्ली से आए नृत्य समूह ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी के साथ फूलों की होली खेली। मयूर नृत्य ने सबका मन मोह लिया। संचालन विष्णु कुमार बंटी ने किया। आयोजन में कोषाध्यक्ष अमित छोटू, महामंत्री अतुल राजाजी, कार्यक्रम संयोजक गौरव काका ,चेतन गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, राहुल आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
सारसौल स्थिति सारस्वत भवन पर सारस्वत समाज का होली मिलन समारोह हुआ। यहां संगीत कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं होली गीतों पर समां बांध दिया। एक- दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। यहां अध्यक्ष हरस्वरूप सारस्वत, ओम प्रकाश, शिशुपाल , सूरज पाल. सत्य प्रकाश, योगेश सारस्वत, रामवीर, योगेंद्र सारस्वत आदि थे। इनरव्हील क्लब स्वर्णिम पहल द्वारा होली कार्यक्रम सेंटर प्वाइंट रोड पर आयोजित हुआ। क्लब की वाइस प्रेसिडेंट गीतिका वार्ष्णेय के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं हुई। आयोजन में हर्षिता नंदन, सोनाक्षी नंदन, कोषाध्यक्ष आयुषी अग्रवाल, स्वर्णिमा, दीपा, श्वेता, काजल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा अलीगढ़ का होली मिलन समारोह आईटीआई रोड स्थित समाधी महाराज मंदिर पर आयोजित हुआ। यहां राधेश्याम शर्मा, गुरु प्रसाद शर्मा, निधीश भट्ट एडवोकेट, गौरीशंकर शर्मा, नरेश कुमार, रेनू शर्मा, राजवीर शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे। सुरेंद्र नगर स्थित रावणटीला श्री महाउरू इंटर कॉलेज में महाजन समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यहां अबीर, रंग, गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में महाजन समिति के सत सागर गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, अशोक गुप्ता, बीनू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा के तत्वावधान में होली मिलन का कार्यक्रम गोंडा मोड़ पर एक मैरिज होम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह ने भाग लिया। उन्होंने सजातीय बंधुओं को होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रेम लोधी, ब्लॉक प्रमुख अतरौली केहरी सिंह राजपूत, अनेक पाल सिंह, उदयवीर सिंह लोधी साहब सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।