फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People are getting nutritious and tasty food at quarantine centre.

क्वॉरेंटीन सेंटर पर पनीर, केला और रोटी के साथ स्वादिष्ट छोले भटूरे भी

Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
People are getting nutritious and tasty food at quarantine centre.
क्वारंटीन सेंटर पर की गई भोजन की व्यवस्था। - फोटो : CITY OFFICE
महामारी के चलते पॉजिटिव पाए गए शहर के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली और क्षेत्र के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इन लोगों को बेहद पौष्टिक स्वादिष्ट और जायकेदार खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां क्वारंटीन सेंटर में इस तरह का खाना पाकर लोगों का कहना है कि उन्हें तो उम्मीद ही नहीं थी कि इतना जायकेदार खाना यहां पर मिलेगा। क्योंकि इस तरह का खाना तो हम सामान्य दिनों में भी नहीं खाते हैं। क्वारंटीन सेंटर से स्वस्थ होकर घर आ चुके एक ऐसे ही व्यक्ति ने बताया कि यहां केंद्र पर दिए जाने वाले स्वादिष्ट भोजन में छोले भटूरे, चाय, केला, रोटी पनीर, चावल, बेसन, सब्जी, हरी मिर्च एवं सलाद की व्यवस्था की गई है। जो मरीजों व चिकित्सकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा पर्याप्त नींद और हर प्रकार के आराम की सुविधा भी रहती है।
विज्ञापन

यहां के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना मरीजों की बेहतर देखभाल व जल्द स्वस्थ होने के लिए उन्हें पौष्टिक खाना खिलाया जाता है। जिला कोविड-19 नियंत्रण कक्ष के सह नोडल प्रभारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में अतरौली और छेरत के क्वारंटीन सेंटर पर यह सब व्यवस्थाएं की गई हैं और बहुत कामयाब रही हैं। इन क्वारंटीन सेंटर से अभी तक सभी लोग स्वस्थ होकर ही अपने-अपने घर रवाना हुए हैं। यह बहुत खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed