फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Penalty for burning crop residue: DM

फसल अवशेष जलाने पर लगेगा अर्थदंड : डीएम

Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Penalty for burning crop residue: DM
फसलों के अवशेष एवं पराली जलाए जाने से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं उस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्ती के मूड़ में है। डीएम ने पराली जलाने वालों पर एनजीटी द्वारा जारी अर्थदंड व वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील, विकास खंड, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए जन जागरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि इसके उपरांत भी कोई कृषक पराली जलाते हुए पाया जाता है तो तत्काल उससे अर्थदंड की वसूली की जा सके।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि एनजीटी द्वारा कृषि भूमि के 2 एकड़ से कम होने की दशा में पराली जलाने पर 500 रुपये, 2 एकड़ से 5 एकड़ भूमि वाले किसान पर 5 हजार और इससे ज्यादा भूमि वाले किसान पर 15 हजार रुपये अर्थदंड का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तहसील एवं विकास खंड के लेखपाल, सचिव ग्राम पंचायत, प्राविधिक सहायक व ग्राम प्रधानों के साथ एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। यदि उस क्षेत्र में कहीं भी फसल अवशेष जलाए जाने की घटना घटित होती है तो संबंधित लेखपाल एवं ग्राम प्रधान ग्रुप एवं दूरभाष के माध्यम से तहसील स्तर पर गठित उड़न दस्ते को तत्काल इसकी सूचना उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि धान की पराली, गन्ने की पताई एवं अन्य कृषि अपशिष्ट जलाए जाने पर क्षतिपूर्ति की वसूली एवं घटना के दोबारा घटित होने पर संबंधित के विरुद्ध अर्थदंड लगाया जाएगा। तहसील स्तर पर गठित उड़नदस्ता सतत निगरानी रखकर जिलास्तर पर गठित सेल को रोजाना रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन

तहसीलों में उड़नदस्तों का हुआ गठन
तहसील कोल में एसडीएम को दस्ता प्रभारी बनाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ खंड विकास स्तर पर धनीपुर, अकराबाद, लोधा एवं जवां के कृषि विभाग के अधिकारियों को दस्ते में शामिल किया गया है। तहसील अतरौली में एसडीएम को दस्ता प्रभारी के रूप में नामित करते हुए सीओ अतरौली के साथ ब्लॉक अतरौली, बिजौली एवं गंगीरी के कृषि विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसील इगलास में एसडीएम को दस्ता प्रभारी बनाते हुए सीओ इगलास के साथ ब्लॉक इगलास व गोंडा के कृषि विभाग के अधिकारी टीम में रहेंगे। तहसील खैर में एसडीएम खैर को दस्ता प्रभारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी खैर के साथ ब्लॉक खैर एवं टप्पल के कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और तहसील गभाना में एसडीएम गभाना को दस्ता प्रभारी नामित करते हुए सीओ गभाना एवं कृषि विभाग के ब्लॉक चंडौस के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed