फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Peace in AMU campus, PAC deployed at Circle

AMU: यूनिवर्सिटी परिसर में शांति, सर्किल पर पीएसी तैनात, होली खेलने पर हुई थी छात्रों की पिटाई

Sun, 24 Mar 2024 04:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 04:27 AM IST
सार

एएमयू में डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पार्क में होली खेल रहे छात्रों का अन्य संप्रदाय के छात्रों ने विरोध किया था। इसके बाद होली खेल रहे छात्रों पर हमला कर दिया गया था। उनकी दौड़ा दौड़कर पिटाई की गई थी। इस मामले में दस छात्राें के खिलाफ पर मुकदमा किया था। इसके विरोध में बाबे सैयद बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Peace in AMU campus, PAC deployed at Circle
एएमयू मुख्य द्वार पर आवागमन सामान्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) परिसर में शांति रही। वहीं, सर्किल पर पीएसी तैनात रही। 22 मार्च को बाबे सैयद पर छात्रों ने जुमे की नमाज पढ़ी थी। 23 मार्च को दो दिन परिसर में हलचल के बाद तीसरे दिन यहां के हालात बेहतर रहे। कुछ विभागों में विद्यार्थियों ने होली भी खेली। 

विज्ञापन


इससे पहले 21 मार्च को डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पार्क में होली खेल रहे छात्रों का अन्य संप्रदाय के छात्रों ने विरोध किया था। इसके बाद होली खेल रहे छात्रों पर हमला कर दिया गया था। उनकी दौड़ा दौड़कर पिटाई की गई थी। 
विज्ञापन

तैनात पुलिस
इस मामले में मिस्वा कैसर, जकीउर्रहमान, जैद शेरवानी, शाहरुख साबरी, शोएब कुरैशी, अहमद मुस्तफा शेरवानी, अफ्फान शेरवानी, शहबाज खान, फैसल त्यागी, अरमान सिद्दीकी के खिलाफ पर मुकदमा किया था। इसके विरोध में बाबे सैयद बंद कर दिया था। छात्रों ने मुकदमे खत्म करने की मांग की है। डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने कहा कि कुछ विभागों में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व महिला पत्रकार के बीच बहस 
एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फैजुल हसन और टीवी पत्रकार का एक्स पर बहस हो गई। गुझिया और कबाब को लेकर दोनों में बहस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed