फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pe Karam loved ones, pay Gairon Sitm

अपनों पे करम, गैरों पे सितम

Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pe Karam loved ones, pay Gairon Sitm
बैंक से पैसे बदलने गए फौजी को दरोगा ने पीटा.. सिपाही ने मारा जूता - फोटो : dig vishal
बैंकों और एटीएम में अंदर से लेकर बाहर तक हजारों की भीड़ है। ग्राहकों की मानें तो बैंक अपने कुछ खास ग्राहकों को बैकडोर से मुंहमांगी नगदी दे रहे हैं, जिसके एवज में वह एक साथ दर्जनों एक्सचेंज फार्म भरवा कर जमा करा लेते हैं। कई बैंकों में ये काम देर रात तक हो रहा है। इसके लिए आईडी की व्यवस्था भी हो रही है।
विज्ञापन

कुछ ग्राहक अपने ही स्टाफ, परिजनों, रिश्तेदारों के साथ दोस्तों की आईडी जमा करा रहे हैं। मसलन, अगर किसी बड़ी पार्टी को एक लाख रुपये बदलाने हैं, तो 25 आईडी की व्यवस्था हाथों हाथ हो रही है, जिसमें हरेक आईडी पर चार हजार के हिसाब से सीधे एक लाख रुपये मिल जाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की तमाम बैंक इस उठापटक के बीच अपने खास और बड़े ग्राहकों को नाराज नहीं करना चाहते। शायद इसीलिए पर्दे के पीछे से अपनों पे करम और पर्दे के आगे गैरों पे सितम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली नोट जमा कराने आए थे, पोल खुली तो छोड़ भागे
घंटाघर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में शनिवार दोपहर कुछ लोग महिलाओं के साथ नकली पांच सौ और एक हजार रुपये के कुछ नोट जमा कराने पहुंच गए। कैशियर ने नोट देखते ही पहचान लिया कि नोट नकली हैं। इस बीच मुख्य प्रबंधक देवदत्त शर्मा भी काउंटर पर शोरशराबा सुनकर पहुंचे।
उन्होंने कैशियर से पूरा मामला जाना। पुलिस भी बुलाई गई, लेकिन इससे पहले कि सबको पुलिस के हवाले किया जाता उनके साथ आई महिलाएं युवकों को बचा कर बाहर ले गईं। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि उन लोगाें के पास एक हजार और पांच सौ के कुछ पुराने नोट थे, जिसे वह अपने खाते में जमा कराना चाहते थे।
अब इनके खाते की जांच कराई जाएगी। नोट बदलने या नोट जमा करने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। किसी भी हाल में नकली नोट न तो जमा हो सकते हैं न ही कोई इन्हें बदल सकता है। ऐसे नोट बैंक में ही फाड़ दिए जाएंगे, ताकि उनको कहीं दोबारा से न चलाया जाए।
नोट बंदी पर विपक्ष हो एकजुट
500 व 1000 की पुरानी करंसी बंद होने से परेशान आमजनों की समस्याएं सुनने के बाद कोल विधायक जमीरउल्लाह खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आम लोगों का खून चूसने का आरोप लगाया है।
 उन्होंने कहा कि हालात इतने विकट हैं कि लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं।
छोटी छोटी फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। पैसे के अभाव में मजदूरों को भी काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काले धन पर पाबंदी लगनी चाहिये, लेकिन आम जनता की जान की कीमत भी तो समझी जानी चाहिये। इस मामले में वह रविवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने महानगर का दौरा किया। इस दौरान कहीं पता चला कि कोई मां प्रतिबंधित नोट होने के चलते अपने मरते बेटे का इलाज नहीं करा पा रही है। शादी वाले घर में पैसे के अभाव में व्यवस्थाएं होनी मुश्किल हो रही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज विपक्ष नाम की चीज कोई हिंदुस्तान में है नहीं।
मुझे नहीं मालूम कि विपक्ष इतना खामोश क्यों है। उन्हाेंने विपक्षी दलों को एकजुट होकर आम जनता की लड़ाई लड़ने का न्यौता दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed