फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PC Bagla's men's and women's team winners in Circle Kabaddi

Aligarh News: सर्किल कबड्डी में पीसी बागला की महिला-पुरुष टीम विजेता

Sat, 06 Jan 2024 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
PC Bagla's men's and women's team winners in Circle Kabaddi
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि द्वारा बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित अंतर महाविद्य - फोटो : Samvad
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की शुक्रवार को शहर के पीसी बागला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय सर्किल कबड्डी महिला व पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष एवं महिला वर्ग में पीसी बागला महाविद्यालय हाथरस की टीम विजयी रहीं।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. प्रो. महावीर सिंह छोंकर ने हनुमान जी के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण और फीता काटकर किया। एसपी ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




सर्व प्रथम महिला प्रतियोगिता का फाइनल शहर के सेठ पीसी बागला महाविद्यालय की टीम व राजकीय पीजी कॉलेज खैर अलीगढ़ की टीम के बीच हुआ, जिसमें 36-16 से पीसी बागला महाविद्यालय की टीम विजयी रही। कु. संध्या, कुमकुम व पूजा का खेल सराहनीय रहा। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पीसी बागला महाविद्यालय व एसबी कॉलेज अलीगढ़ की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पीसी बागला कॉलेज की टीम ने 28-05 से जीत दर्ज की। महाविद्यालय के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. सत्यदेव पचौरी ने किया। निर्णायक मंडल में हरिओम सिंह व सचिन शर्मा ने भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय से चयनकर्ता डॉ. धर्मेंद्र सिंह चाहर उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. सत्यदेव पचौरी ने बताया कि विश्वविद्यालय की चयनित टीमें हरियाणा के भिवानी में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।





इस मौके पर सीओ सिटी राम प्रवेश राय, एसएचओ हाथरस गेट सतेंद्र सिंह राघव, डाॅ. राजकमल दीक्षित, डॉ. मान सिंह, डॉ रजनीश कुमार, डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. कमलेश कुशवाहा, पीयूष शर्मा, यतीश नगाइच, चंद्र प्रकाश, चंद्र इंद्र मोहन, विकास कुमार, चेतन, डॉ. ऋषि कुमार, डॉ. विशन कुमार, ईशांत कुमार, राज किशोर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed