फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma came to Aligarh on Independence Day

Aligarh: स्वतंत्रता दिवस पर अलीगढ़ आए पेटीएम सीईओ विजय शेखर, कहा- आगे भविष्य में काम आएगी पढ़ाई

Tue, 15 Aug 2023 09:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Aug 2023 09:53 PM IST
सार

महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज में आए पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा को प्रबंधक उमा पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में  कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। विजय शेखर शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे। बच्चों ने उनका देश भक्ति नाटक, कविता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया। 

विज्ञापन
Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma came to Aligarh on Independence Day
विजय शेखर शर्मा छात्रा को शील्ड देते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा अलीगढ़ आए। उन्होंने महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। विजयगढ़ के इंटर कॉलेज एवं प्राइमरी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेजों में नारे लगाए गए।

विज्ञापन


महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज में आए पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा को प्रबंधक उमा पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में  कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। विजय शेखर शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे। बच्चों ने उनका देश भक्ति नाटक, कविता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया। 
विज्ञापन


विजय शेखर शर्मा ने कॉलेज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों व स्टेट लेवल पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रबंधक उमा पाठक, प्रधानाचार्य महेश कुमार ने विजय शेखर शर्मा को बुके देकर सम्मानित किया। मैनेजमेंट पदाधिकारियों ने उनका शॉल उड़ाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शेखर शर्मा को प्रधानाचार्य व प्रबंधक बुके देते हुए

विजय शेखर शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि  पढ़ाई ही भविष्य में काम आएगी, जो बच्चे खेल में रुचि रखते हैं, वह लगन से खेलें और आगे स्टेट लेवल से ऊपर जाएं। कॉलेज में प्रबंधक उमा पाठक, विजय शेखर शर्मा ने वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन मजीद अली ने किया। 

नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अनिल तिवारी ने वार्ड सदस्य, सफाई कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। देर शाम सैकड़ों की तादात में वैद्य अमृत गर्ग के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर हनुमान मंदिर से  तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के नारे लगाए गए।इस मौके पर वैद्य गोपालशरण गर्ग, सूरजभान गर्ग, मुरारीलाल शर्मा, किशनदेव शर्मा, शीलेन्द्र शर्मा, मणीन्द्र सत्याथी, महेश कुमार,अमित कुमार, सुरेशचन्द्र,अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्रपाल सिंह, दुर्गेश चौरसिया, अजय कुमार डीएन तिवारी, संध्या रानी, सुधा सिंह, अनिल दुवे, रवि कुमार ,प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

समाजसेवी वैद्य गोपालशरण गर्ग शहीद रमेश चंद्र आर्य पार्क में स्कूल के बच्चों एवं लोगों के साथ ध्वजारोहण करते हुए

रामकली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने समाजसेवी वैद्य गोपालशरण गर्ग के साथ शहीद रमेशचंद्र आर्य के पार्क में ध्वजारोहण किया। सभी कॉलेज के विद्यार्थी पार्क में मौजूद रहे और देशभक्ति के नारे लगाए। श्री ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed