फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patients in the medical ward full of seasonal diseases

मौसमी बीमारियों के मरीजों से मेडिकल में वार्ड फुल

Thu, 08 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Patients in the medical ward full of seasonal diseases
मौसमी बीमारियों के मरीजों से मेडिकल में वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जेएन मेडिकल कॉलेज में मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। इसकी वजह से वार्ड में जगह नहीं है। इमरजेंसी समेत अन्य स्थानों ‘नो बेड’ का नोटिस चस्पा कर मरीजों को मलखान सिंह या पंडित दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्यादा मरीज वायरल, बुखार, मलेरिया एवं टायफायड आदि के है। 16 अगस्त 2016 से अब तक मेडिकल में डेंगू के 54 मरीज आ चके हैं। बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

वायरल एवं बुखार आदि के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से ओपीडी में औसतन साढ़े तीन हजार से अधिक रोज नए पर्चे बन रहे है। इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। आलम यह है कि वार्ड में नए मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। बेड खाली होने के बाद ही नए मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल एवं बुखार आदि से पीड़ित मरीजों को मलखान सिंह एवं दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भेजा जा रहा है। इमरजेंसी प्रभारी के कमरे में नो बेड का नोटिस भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed