फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passengers to connect via Railvan app; awareness campaign launched

Aligarh News: रेलवन एप से जुड़ेंगे यात्री, चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 01 Oct 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 01 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Passengers to connect via Railvan app; awareness campaign launched
रेेलवे जंक्शन। - फोटो : Archive
यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए बुधवार को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल वन एप जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को एप की सुविधाओं और डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन



करीब 30 यात्रियों के मोबाइल में मौके पर ही ऐप डाउनलोड कराया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय शुक्ला और सीबीएस अलीगढ़ मार्कंडेय सिंह ने यात्रियों से संवाद किया। उन्हें बताया गया कि रेल वन भारतीय रेलवे का आधिकारिक सुपर एप है, जिसे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ने विकसित किया है।
विज्ञापन


एप के जरिये यात्री आरक्षित टिकट बुक करने के साथ अनारक्षित टिकट, ट्रेन की लाइव रनिंग स्थिति, आगमन-प्रस्थान की जानकारी, यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर, आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बुकिंग व रद्दीकरण, ऑनलाइन भोजन बुकिंग और शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्री अपनी शिकायत की स्थिति भी एप पर देख सकते हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed