Aligarh: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, मारामारी, प्रतीक्षा सूची 100 से 125 पार
कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इससे इस समय विशेष रूप से दक्षिण और मध्य भारत से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। संभावना है कि महाकुंभ के मद्देनजर 25 फरवरी तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अधिकांश ट्रेनें भरी रहेंगी। ऐसे में श्रद्धालु ट्रेनों की बजाए बस या निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अलीगढ़ से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से भी चल रही हैं। ऐसे में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों भारी भीड़ का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है। ट्रेनें पूरी तरह से भरी देखी जा सकती हैं। कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 से 125 तक के पार पहुंच गई है।
कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इससे इस समय विशेष रूप से दक्षिण और मध्य भारत से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। संभावना है कि महाकुंभ के मद्देनजर 25 फरवरी तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अधिकांश ट्रेनें भरी रहेंगी। ऐसे में श्रद्धालु ट्रेनों की बजाए बस या निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं।
प्रयागराज में कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालु व यात्रियों ने एक माह पहले से ही ट्रेनों में टिकट बुक कर दिए थे। अलीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस, जय नगर टाटा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, कुंभ स्पेशल आदि ट्रेनों में सीटें पूरी तरह से भर चुकी हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची देखने को मिल रही है। यात्री रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर आकर भी इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। कई यात्रियों को रेलवे कोटे में भी सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कई लोग बर्थ न मिलने के कारण खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं, जबकि कुछ को तो अपनी यात्रा तक स्थगित करनी पड़ रही है। महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर लोग निजी वाहनों और टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों के जरिए वाहनों की बुकिंग का सहारा ले रहे हैं। कुंभ मेले को लेकर इन्होंने भी बुकिंग के रेट बढ़ा दिए हैं।
परिजनों के साथ महाकुंभ मेले में जाने की इच्छा है, लेकिन किसी भी ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है।- नवीन कुमार शर्मा, अतराैली
कुंभ मेले को लेकर रेलवे ने पर्याप्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी, लेकिन अलीगढ़ से जाने वाली ट्रेनों की संख्या बेहद कम है। जिससे किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है।- अर्चना गुप्ता, प्रतिभा काॅलोनी
परिजनों के साथ महाकुंभ में जाकर पवित्र गंगाजल में डुबकी लगाने की इच्छा थी, लेकिन अगले महीने तक किसी भी ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। इससे प्रयागराज जा नहीं पा रहे हैं।- अमित गुप्ता, गभाना
प्रयागराज कुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। प्रतीक्षा सूची काफी लंबी है। काफी मुश्किल हो रहा है।- कुलदीप सिंह आर्य, सुमेरपुर
यात्री दबाव के कारण ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुंभ के लिए तमाम स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। कुछ ट्रेनों में कोच और कुछ के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण प्रतीक्षा सूची भी काफी लंबी है। रेलवे के स्तर से फिर भी प्रयास किए जा रहे है कि यात्रियों की संख्या के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जाए।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे