{"_id":"684ef7f293077578eb003a1b","slug":"passenger-dies-after-falling-from-train-not-identified-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन से गिरकर यात्री की माैत, शिनाख्त नहीं, 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन से गिरकर यात्री की माैत, शिनाख्त नहीं, 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया
Mon, 16 Jun 2025 04:12 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:12 AM IST
सार
ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री अचानक गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया और स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जानकारी दी। घायल यात्री को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 15 जून सुबह सीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक यात्री की मौत हो गई। यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को अगले 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि गाड़ी संख्या 22433 सुहेलदेव एक्सप्रेस सुबह करीब चार बजे अलीगढ़ आ रही थी। तभी सीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री अचानक गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया और स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जानकारी दी।
विज्ञापन
घायल यात्री को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन