{"_id":"64ac62a441b7c60698072eaa","slug":"parshad-accused-of-indecency-with-women-sweepers-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पार्षद पर महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पार्षद पर महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज
Tue, 11 Jul 2023 01:27 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:27 AM IST
सार
वार्ड नंबर-55 मोहल्ला जोहराबाग में सोमवार सुबह दो महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी कर रहे थे, तभी मौके पर पार्षद मोहम्मद तारिक पहुंच गए। इसी बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। आरोप है कि पार्षद ने सफाई को लेकर महिला कर्मियों से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
थाना सिविल लाईन में इस्पेक्टर संजय जयसवाल से वार्ता करते नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के थाना सिविल लाइंस के क्षेत्र के केला नगर में महिला सफाई कर्मचारियों से पार्षद ने अभद्रता की। सफाई कर्मचारियों ने थाना सिविल लाइंस का घेराव किया। मुकदमा दर्ज करने की मांग पर सफाई कर्मचारी थाना से हटे। उधर, जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
वार्ड नंबर-55 मोहल्ला जोहराबाग में सोमवार सुबह दो महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी कर रहे थे, तभी मौके पर पार्षद मोहम्मद तारिक पहुंच गए। इसी बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। आरोप है कि पार्षद ने सफाई को लेकर महिला कर्मियों से अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी होने पर अन्य सफाई कर्मचारी पहुंच गए। थोड़ी देर में सफाई कर्मी एकत्र होकर थाने आ गए।
विज्ञापन
पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देखकर पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल चेतन, राधे लाल धुरी, ज्ञानेंद्र दीवान, प्रहलाद रागी, सुमित, सुनील, आशीष, शिवकुमार, निशांत, नीतू, विपिन, रवि आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन