फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parcel information will also be available on the 139 helpline number of the railway

रेलवे के 139 हेल्पलाइन नंबर पर पार्सल की भी जानकारी मिलेगी

Mon, 07 Sep 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Parcel information will also be available on the 139 helpline number of the railway
कोरोना काल में रेलवे लगातार माल भाड़े से कमाई पर जोर दे रहा है। अभी तक रेलवे 139 हेल्पलाइन नंबर को यात्रियों को जानकारी देने और शिकायत दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल करता था। लेकिन अब माल भाड़े की शिकायतों से भी जोड़ दिया गया है। व्यापारियों को इस नंबर पर अब अपने पार्सल की जानकारी, बुकिंग संबंधी प्रक्रिया आदि की जानकारी दी जा रही है। एनसीआर के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। अलीगढ़ जंक्शन को भी इससे जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि 139 नंबर पर फोन करने पर माल भाड़े के संबंध में सभी जानकारी दी जा रही है। व्यापारियों को स्टेशन तक आने की जहमत नहीं उठानी पड़ रही। इसके साथ ही पार्सल कब, कहां पहुंचा। इसे भी ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा लंबी दूरी के भाड़े में 15 से 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। भाड़े में 20 रुपये टन टर्मिनल चार्ज में भी 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इस सुविधा से जिले के ताला-हार्डवेयर कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed