{"_id":"62b36dc95550032ce715b316","slug":"panel-brainstormed-on-permission-to-donate-kidney-aligarh-news-ali29448130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी दान देने की अनुमति पर पैनल ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी दान देने की अनुमति पर पैनल ने किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरिस रोड के एक नेपाली युवक की दोनों किडनी खराब होने पर उसके छोटे भाई ने एक किडनी दान देने की सहमति जताई है। इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष आए आवेदन पर विचार के लिए बुधवार को नियत पैनल ने मंथन किया गया । दोनों पक्ष इस दौरान मौजूद रहे। अब उनसे सभी तरह की जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। उसी के बाद पैनल अपना निर्णय देगा।
मैरिस रोड स्थित जिया कंपाउंड के करीब 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह की दोनों किडनी खराब हैं। उसका उपचार आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां के डॉक्टर ने किडनी तत्काल बदलने की जरूरत बताई। इस पर परिवार में चर्चा के बाद छोटा भाई सतेंद्र सिंह किडनी देने को तैयार हो गया। इसकी अनुमति के लिए जिला प्रशासन के समक्ष अनुमति आवेदन किया गया। जिस पर सीएमओ नीरज त्यागी ने पैनल गठित किया, जिसमें सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. पीके शर्मा, निजी चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा, सेवानिवृत्त जिला जज धर्म सिंह रेम, वार्ष्णेय कॉलेज से प्रोफेसर डॉ. नीतू वार्ष्णेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. एम के माथुर शामिल किए गए। इस पैनल ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में दोनों पक्षों को बुलाया गया और बातचीत की गई । अब उनसे जांच संबंधी सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। इनके अध्ययन के आधार पर एक - दो दिन में निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ये नेपाल का मूल निवासी परिवार है। इनके दादा - परदादा यहां आकर बसे थे। मेहनत मजदूरी कर ये लोग परिवार पालते हैं। बीमार युवक शादीशुदा है और बच्चे भी हैं। छोटा भाई अभी अविवाहित है।