फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair farmers announcement regarding by-elections

खैर उपचुनाव: किसानों ने किया ऐलान, सीमा विवाद दूर न हुआ तो नहीं डालेंगे वोट

Sun, 20 Oct 2024 05:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 20 Oct 2024 05:28 AM IST
सार

किसानों ने कहा कि सीमा विवाद से गांव धारागढ़ी, घरबरा, समसपुर, लालपुर रैयतपुर आदि गांव के किसानों के बीच वर्ष 1940 से भू स्वामित्व का झगड़ा चला आ रहा है। कई बार खूनी संघर्ष तक हो चुका है।

विज्ञापन
Khair farmers announcement regarding by-elections
प्रदर्शन करते किसान और महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

19 अक्टूबर को गांव ऊंटासानी में यशवीर सिंह घरबरा की अध्यक्षता में यमुना खादर के गांवों के किसानों की पंचायत हुई। तय हुआ कि होडल (पलवल) क्षेत्र के किसानों के साथ खादर की कृषि भूमि के विवाद का प्रशासन ने निदान नहीं कराया तो खैर विधानसभा सीट के उपचुनाव में वह मतदान नहीं करेंगे। पंचायत का संचालन कल्लू धारागढ़ी ने किया। प्रकाश सिंह, मांगेराम, कल्लू, समसुद्दीन, जगदीश, नारायण सिंह, शारदा, संतोष पंडित, शैलेंद्र फौजी, आनंद, कुल्ली फौजी, कन्हैया, मोहनलाल पंडित सहित कई किसान मौजूद रहे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


इन किसानों ने कहा कि सीमा विवाद से गांव धारागढ़ी, घरबरा, समसपुर, लालपुर रैयतपुर, मालव, गिरधरपुर, ऊंटासानी, खादर सहित पलवल जिले के होडल तहसील के गांव सुल्तानपुर, कुशव, अच्छेजा, काशीपुर, अतवा, मुंतजाबाद, फास्टको नगर, बाली मोहम्मदपुर, माहोली, हसनपुर के किसानों के बीच वर्ष 1940 से भू स्वामित्व का झगड़ा चला आ रहा है। कई बार खूनी संघर्ष तक हो चुका है।
विज्ञापन


वर्ष 1974-75 में केंद्रीय गृहमंत्री उमाशंकर दीक्षित की अध्यक्षता में एक समिति बनी थी। उसकी अनुशंसा पर भारत सरकार की ओर से सीमा परिवर्तन अधिनियम 1979 पारित किया गया था, जिसे दीक्षित अवार्ड के नाम से जाना जाता है। इसमें स्पष्ट किया गया था कि यूपी की जो भूमि हरियाणा में हस्तांतरित हुई है, उस पर यूपी के किसानों का कब्जा और स्वामित्व रहेगा। लेकिन हरियाणा में प्रचलित भू संबंधी नियम लागू होंगे। इसी तरह हरियाणा की जो भूमि यूपी में हस्तांतरित हुई है, उस पर हरियाणा के किसानों का कब्जा व स्वामित्व रहेगा लेकिन प्रचलित भू संबंधी नियम यूपी के लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 सितंबर को भी एडीएम प्रशासन पंकज कुमार और एसडीएम होडल जनपद पलवल रनवीर सिंह आदि की मध्यस्थता में हसनपुर में बैठक हुई थी। इसके बावजूद टप्पल के खादर क्षेत्र के किसान यमुना के उस पार अपनी भूमि पर फसल काटने जाते हैं तो झगड़े की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed