फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat members kidnapped husband quota particular region

कोटा खास क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति का अपहरण

Tue, 19 Jan 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जवां/अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो/जवां/अलीगढ़। Updated Tue, 19 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat members kidnapped husband quota particular region
जवां से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार रिषी कुमार शर्मा व उनके भाई मुनीष कुमार शर्मा पर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन पर सात दिन पहले गांव कोटाखास के बीडीसी पति को घर से ले जाने और गायब करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि पंचायत सदस्य पर उनके पक्ष में वोट डालने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पेशे से शराब कारोबारी रिषी-मुनी के नाम से चर्चित भाइयों में रिषी की पत्नी रेनू शर्मा ने इस बार प्रमुख पद पर दावेदारी ठोंकी है। चुनावी तैयारियों के बीच सभी उम्मीदवार बीडीसी को अपने पक्ष में करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रविवार देर रात गांव कोटाखास की दलित बीडीसी महिला सदस्य सावित्री देवी एसएसपी से मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सात दिन पहले उसके पति इंद्रजीत को दोनों भाई अपने साथ ले गए। तब से वह घर नहीं लौटे हैं।

इस बारे में जब दोनों भाइयाें से मिलीं तो न सिर्फ उनसे अभद्र व्यवहार किया गया, उनके लिए जाति सूचक शब्दों के प्रयोग भी किए गए। उन्हें धमकी दी जा रही है कि यदि उन्हाेंने उनके पक्ष में वोट नहीं किया तो उनके पति को नहीं छोड़ा जाएगा।


एसएसपी के आदेश पर रात में ही सावित्री की तहरीर पर दोनों भाइयों पर अपहरण, दलित उत्पीड़न, डराने-धमकाने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ तृतीय राजीव सिंह ने बताया कि फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed