{"_id":"6054fcf08ebc3ec79e7bb950","slug":"panchayat-elections-city-office-news-ali259055219","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद समाज पार्टी भी लड़ेगी पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद समाज पार्टी भी लड़ेगी पंचायत चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद समाज पार्टी ने पंचायत चुनाव का बिगुल बजा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने पार्टी की मंशा से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया है। मैरिस रोड स्थित ला सेफ रेस्टोरेंट में शुक्रवार को हुई पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य ने पार्टी की रणनीति से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि इसके लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह निषाद, महासचिव देवी सिंह रुहेला, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी राहुल गौतम, महानगर अध्यक्ष बदर मुराद को तैनात किया गया है। यही कमेटी पंचायत चुनाव पर नजर रखेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे योग्य उम्मीदवार उतारा जाएगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से जारी 22 सूत्री पत्र सभी को पढ़ कर सुनाया गया। महिला विंग की अध्यक्ष मुकेश कुमारी ने बताया कि महिलाओं का रुझान पार्टी की ओर बढ़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष दलवीर सिंह ने बताया कि गांव-गांव जा कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश सुनाया जा रहा है। जिला सचिव रवि गौतम ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर हो रही है।