{"_id":"607f31358ebc3ed20342cb31","slug":"panchayat-election-city-office-news-ali2615399133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 412 नामांकन पत्र निरस्त, 22290 प्रत्याशी मैदान में बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 412 नामांकन पत्र निरस्त, 22290 प्रत्याशी मैदान में बाकी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
छठवें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों की 22702 उम्मीदवारों में से 412 के नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिए गए हैं। दस्तावेजों की खामियों व अन्य गलतियों की वजह से इन पत्रों को खारिज किया गया है। अब चुनावी मैदान में 22290 उम्मीदवार बाकी हैं। जिला पंचायत के चार, प्रधान के 28, सदस्य ग्राम पंचायत के 337 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के 43 उम्मीदवार के नामांकन पत्र हुए निरस्त। इस प्रकार अब जिला पंचायत के 572, प्रधान के 7269, सदस्य ग्राम पंचायत के 8787 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के 5662 उम्मीदवारों में वोट पाने की लड़ाई होगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया कराई थी। इन दो दिनों में प्रधानी के 7297, जिला पंचायत के 576, प्रधान के 7297, सदस्य ग्राम पंचायत के 9024 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के 5705 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जिनमें भी खामियां पाई गईं, उनको निरस्त कर दिया गया है। जिला पंचायत के वार्ड 10, 20, 35 और 43 से एक-एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ है।
आज होगी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार के मुताबिक चुनाव आयोग के कैलेंडर के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया, 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच करा ली है। आज 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। तीन बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
मतदाताओं की ब्लाकवार सूची
ब्लाक मतदाता
लोधा 145874
बिजौली 148349
टप्पल 143944
गोंडा 144694
गंगीरी 212293
खैर 149627
इगलास 137478
धनीपुर 144366
अतरौली 166032
चंडौस 130788
अकराबाद 128639
जवां 154376
कुल योग 1806460
जिले की स्थिति पर एक नजर
जिले में कुल ग्राम पंचायतों यानी प्रधानी के पदों की संख्या 867
जिले में कुल ग्राम पंचायतों के वार्डों/पदों की संख्या 10973
जिले में जिला पंचायत के वार्डों/पदों की संख्या 47
जिले में क्षेत्र पंचायत वार्डों/पदों की संख्या 1156
जिले में कुल मतदाता 1806460