{"_id":"606b643e8ebc3e8d3a3674f8","slug":"panchayat-election-city-office-news-ali260384066","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः जिला पंचायत में 3830 लोगों पर दो करोड़ से अधिक बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः जिला पंचायत में 3830 लोगों पर दो करोड़ से अधिक बकाया
विज्ञापन
चालान जमा करने के लिए लाइन में लगे लोग ।
- फोटो : CITY OFFICE
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अदेयता प्रमाणपत्र की अनिवार्यता के बाद जिला पंचायत राज विभाग ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के बकायेदारों की सूची सोमवार को सार्वजनिक कर दी। जिला पंचायत में 3830 बकायेदारों पर विभिन्न मदों में दो करोड़ से अधिक का बकाया है। क्षेत्र पंचायत में अकराबाद व गंगीरी तो लोधा की ग्राम पंचायत सिंघारपुर के प्रधान भी बकायेदारों की फेहरिस्त में शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को प्रेषित पत्र में अपर मुख्य सचिव पंचायत राज विभाग ने पंचायत चुनावों में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड व जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की सहकारी समितियों के बकायेदारों से बकाया जमा कराने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन करने वालों से अदेयता प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत द्वारा बकायेदारों की सूची निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बकायेदारों की सूची सार्वजनिक स्थानों, विकास खंड कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय पर चस्पा कराई जाए। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत से अदेयता प्रमाणपत्र लेने के लिए कहा जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि जिला पंचायत में सबसे अधिक 3830 बकायेदार हैं। इन पर विभिन्न मदों में दो करोड़ से अधिक का बकाया है। ग्राम पंचायतों में मात्र लोधा की ग्राम पंचायत सिंघारपुर के प्रधान पर बकाया है। क्षेत्र पंचायत में गंगीरी व अकराबाद में भी लाखों का बकाया है, इनकी सूची ब्लॉक व तहसील के साथ जिला पंचायत में चस्पा कर दी गई है।