फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

डीएम के आदेश के बाद नये वोटर फार्म लेने बंद, कइयों के अरमान खाक

Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
26 मार्च के बाद वोट बनवाने के फॉर्म स्वीकार न किए जाने वाले जिलाधिकारी के आदेश के बाद एन मौके पर वोट बढ़वाकर चुनाव अभियान का हिस्सा बनने की कोशिशों पर विराम लग गया है। विशेषकर उन लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है जो नौकरी या व्यापार के चलते वर्षों से बाहर रह रहे थे। अब दोबारा से वोट बनवाकर चुनाव लड़ना चाह रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानी का चुनाव लड़ने के इच्छुक रामभरोसे ने बताया कि उनका पंजाब में एक्सपोर्ट का बड़ा व्यापार है। इसे स्थापित करने के लिए वह करीब 30 वर्षों से वहीं थे। इस वजह से उनका व परिजनों का वोट भी गाँव से कट गया। प्रधानी में भाग्य आजमाना चाहते थे, लेकिन अब फॉर्म ही नहीं लिए जा रहे। अतरौली की एक ग्राम पंचायत से जुड़े सुरेश सिंह ने कहा कि जब अलीगढ़ में चौथे चरण में चुनाव है और नामांकन की तिथि में भी 15 दिन से अधिक समय बाकी है। ऐसे में नए फॉर्म स्वीकार न करना समझ से परे है। वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद 26 मार्च के बाद आए वोट बनाने के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed