फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

पंचायत चुनाव : 1180 में से मात्र एक आपत्ति हुई स्वीकार

Fri, 26 Mar 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्रस्तावित आरक्षण पर आई रिकार्ड तोड़ 1180 आपत्तियों का बृहस्पतिवार को निस्तारण हो गया। इस दौरान मात्र लोधा ब्लाक की ग्राम पंचायत भरतरी में ग्राम पंचायत सदस्य के एक वार्ड के आरक्षण में बदलाव हुआ। मानवीय भूल के चलते यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया था। इसे पुरुष वार्ड में तब्दील कर दिया गया। बाकी सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। शुक्रवार आज आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज विभाग ने गत शनिवार को प्रस्तावित आरक्षण जारी किया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर नियत किए गए आरक्षण के मामले में उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार कम आपत्तियां दर्ज होंगी, लेकिन उम्मीदों के विपरीत 1180 आपत्तियां दर्ज हुईं। सबसे अधिक 1080 आपत्तियां प्रधानी की रहीं। शेष जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की थी। बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें मात्र लोधा ब्लाक की ग्राम पंचायत भरतरी में ग्राम पंचायत सदस्य के एक वार्ड के आरक्षण के मामले में आई आपत्ति को स्वीकार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इस वार्ड को मानवीय भूल के चलते महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया था। पिछले चुनाव में भी यह सीट महिला वर्ग को ही आरक्षित थी। इसे बदलकर पुरुष वार्ड कर दिया गया है। बाकी सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। देर रात तक आरक्षण को साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया जाएगा। शुक्रवार को सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed