फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

प्रस्तावित आरक्षण पर आईं 600 से ज्यादा आपत्तियां

Tue, 09 Mar 2021 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला सोमवार को जारी रहा। आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन जिला पंचायत, ब्लाक, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय पर ग्रामीणों की भीड़ रही। अब तक 600 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें ज्यादातर आपत्तियां ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों का प्रस्तावित आरक्षण दो मार्च को जारी किया गया था। चार से आठ मार्च तक इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। आरक्षण से असंतुष्ट ग्रामीणों ने इस समय सीमा में आपत्तियां दर्ज कराई। अंतिम दिन सोमवार को भी आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान ब्लाक, डीएम कार्यालय, जिला पंचायत, जिला पंचायत राज विभाग पर लोगों की भीड़ रही। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि सोमवार सायं तक 600 से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। मंगलवार को सभी आपत्तियों को एकीकृत किया जाएगा। दस से बारह मार्च तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति सभी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 14 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed