फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः आज से आठ मार्च तक दर्ज करायी जा सकेंगी प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां

Thu, 04 Mar 2021 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
अप्रैल में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने मंगलवार को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी कर दी है। बृहस्पतिवार आज से इस सूची पर आपत्तियां दर्ज करायी जा सकेंगी। आठ मार्च तक आपत्तियां व दावे लेने के बाद नौ मार्च को पंचायत राज विभाग इन सभी को एकत्र करेगा। दस से बारह मार्च के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 14 मार्च को अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जारी की गई जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के आरक्षण का सभी को इंतजार था। मंगलवार को जिला पंचायत राज विभाग द्वारा इन सभी पदों का प्रस्तावित आरक्षण जारी कर दिया गया। यह प्रस्तावित आरक्षण कइयों को रास नहीं आया। आरक्षण के चलते कइयों का चुनावी गणित बिगड़ गया तो कइयों का बना बनाया गणित गड़बड़ा गया। समस्या से निपटने के लिए अब वे प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने की फिराक में हैं। इसके चलते बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय एवं ब्लाकों में दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जमा रही। अपनी उत्कंठा शांत करने की कोशिश में वे जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अफसर व कर्मचारियों से चर्चा करते देखे गए। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि आरक्षण पर बृहस्पतिवार आज से आठ मार्च तक आपत्तियां दर्ज करायी जा सकेंगी।
विज्ञापन

मात्र सादे कागज पर दर्ज करायी जा सकती है आपत्ति
अलीगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि आरक्षण पर आपत्ति मात्र सादे कागज पर दर्ज करायी जा सकती है। ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत से संबंधित आपत्तियां डीएम कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय एवं ब्लाकों पर दर्ज करायी जा सकती हैं। जिला पंचायत से संबंधित आपत्तियां जिला पंचायत स्थित अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं डीएम के कार्यालय में दर्ज करायी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed