फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat chunav 2021 Former minister ramveer upadhyay family dispute

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार में फिर पड़ी फूट, जेठानी लड़ेगी देवरानी के खिलाफ पंचायत चुनाव

Sat, 03 Apr 2021 03:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Apr 2021 03:36 PM IST
सार

- सीमा उपाध्याय अपनी देवरानी रितु उपाध्याय के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
- रामवीर ने अपने छोटे भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
Panchayat chunav 2021 Former minister ramveer upadhyay family dispute
रामवीर उपाध्याय के परिवार में पड़ी फूट फिर आई बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार में फूट फिर खुलकर सामने आ गई है l पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपने छोटे भाई मुकुल उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं l रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से उनकी पत्नी और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी l

विज्ञापन


इसी वार्ड से उनके भाई व पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है l ऐसे में अब सीमा उपाध्याय और उनकी देवरानी रितु उपाध्याय के बीच जिला पंचायत सदस्य के लिए  मुकाबला होगा l
विज्ञापन


उन्होंने अपने समर्थकों की एक बैठक हुई अपने आगरा रोड स्थित निवास पर बुलाई l इस बैठक में उन्होंने यह घोषणा की l बैठक के दौरान वहां पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय भी पहुंच गए और अपने भाई से माफी मांगने लगे लेकिन रामवीर उपाध्याय ने स्पष्ट कह दिया कि अब वह उन्हें माफ नहीं करेंगे l
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवीर का कहना था कि मुकुल ने उन्हें हर तरफ से कलंकित कर दिया है l माफी का सवाल ही नहीं उठता l रामवीर ने मुकुल उपाध्याय के तमाम किस्से भी अपने समर्थकों को बताए l इस मौके पर उनके भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय भी मौजूद थे l


रामवीर ने यह भी कहा कि सीमा उपाध्याय  सदस्य का चुनाव लड़ेगी और उसके बाद अध्यक्ष का चुनाव विनोद उपाध्याय लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि उपाध्याय परिवार के चार सदस्य पिछली बार भी जिला पंचायत सदस्य थे l इस बार फिर कई सदस्य जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं l

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed