फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat by-election result in Aligarh

पंचायत उप चुनाव: पिंकी-मुन्नी बनीं ग्राम प्रधान, 233 मतों से मुकेश भी जीते

Thu, 08 Aug 2024 12:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

अलीगढ़ में गांव दुनाई से मुकेश, हरदोई से पिंकी देवी और नौगवां से मुन्नी देवी ने प्रधान पद के लिए उप चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन
Panchayat by-election result in Aligarh
हरदोई में ग्राम प्रधान के पद के लिए उपचुनाव में जीतीं पिंकी देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा ब्लॉक के गांव दुनाई, बिजौली के हरदोई, गंगीरी के गांव नौगवां में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए हुए उप चुनाव की 8 अगस्त को मतगणना पूरी हो गई है। गांव दुनाई से मुकेश, हरदोई से पिंकी देवी और नौगवां से मुन्नी देवी ने प्रधान पद के लिए चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन


बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई 
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई में ग्राम प्रधान के पद के लिए हुए उपचुनाव में पिंकी देवी पत्नी सीपी राना ने बिजौली की पूर्व ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी को 642 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। पिंकी देवी को 1657 और उर्मिला देवी को 1015 मत मिले। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहीं रेनू पुत्री बीधे सिंह को 97, प्रिया पत्नी अजय को 37 और नीतू पत्नी महेश चंद को 21 मत मिले। 
विज्ञापन


वर्ष 2021 के चुनाव में प्रधान बनीं जलधारा देवी की अनियमितता के आरोपों के चलते प्रधानी चली गई थी। उनके अधिकार सीज करते हुए त्रिस्तरीय समिति गठित हुई थी। उपचुनाव की घोषणा के बाद जलधारा देवी की पुत्रवधू पिंकी देवी मैदान में थीं। उनके सामने 2015 से 2020 तक बिजौली की ब्लॉक प्रमुख रहीं उर्मिला देवी ने पर्चा भरा तो लोगों ने मान लिया था कि मुकाबला इन दोनों के बीच ही होना है। नतीजों के बाद अनुमान सही साबित हुआ और अन्य प्रत्याशी जमानत बचाना तो दूर सम्मानजनक वोट भी नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौगवां

छर्रा विकास खण्ड गंगीरी की ग्रामसभा नौगवां में 6 अगस्त को हुए ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव के बाद 8 अगस्त की प्रात: 8 बजे से कस्बा छर्रा स्थित विकास खण्ड गंगीरी के सभागार कक्ष में मतगणना शुरू हुई। मतगणना उपरान्त पूर्व प्रधान किशन पाल उर्फ भोला की पत्नी व प्रत्याशी मुन्नी देवी ने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 316 वोटों से हराकर ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की। 
ग्राम प्रधान के पद के लिए 3498 मतदाताओं में से 2339 मतों का प्रयोग किया। जिसमें मुन्नी देवी को 1278, अनिल कुमार को 962, अंकुल यादव को 21, जयप्रकाश को सात, रंजना देवी को 10 मत प्राप्त किये। विजयी प्रत्याशी मुन्नी देवी को उपजिलाधिकारी अनिल कटियार, चुनाव अधिकारी एआर कॉपरेटिव कृष्ण कुमार, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना के समय ईआरओ संजीव सिंह, क्षेत्राधिकारी छर्रा रविशंकर प्रसाद, कोतवाली निरीक्षक छर्रा बालेन्द्र सिंह मय फोर्स के मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। 

जीत के बाद परिसर में घुसे समर्थक, सीओ ने हडकाकर निकाला गेट से बाहर
मुन्नी देवी की जीत के बाद समर्थक फूल माला लेकर परिसर में घुस आये। जिसको देखकर गुस्साये क्षेत्राधिकारी छर्रा रविशंकर प्रसाद ने हड़काते हुए फोर्स से समर्थकों को गेट के बाहर कराया।

लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुनाई 
लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुनाई में हुए उप चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर मुकेश 233 मतों से विजयी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed