फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat assistants did not get salary

अलीगढ़ : भुगतान के लिए तरस रहे हैं पंचायत सहायक

Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants did not get salary
ग्राम सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायक मानदेय के भुगतान के लिए तरस रहे हैं। 711 सहायकों को तो दिसंबर तक का मानदेय मिल चुका है। शेष 82 सहायकों को अभी भी मानदेय का इंतजार है। इस मामले में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायतों को आवश्यक कार्रवाई कर मानदेय का भुगतान किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को ग्राम सचिवालय में तब्दील किया गया था। इसमें मानदेय पर भर्ती किए गए पंचायत सहायकों को स्थाई रूप से काम करना है। अब तक 803 पंचायत सहायकों का चयन हुआ है। लेकिन इन चयनित सहायकों के सामने मानदेय का संकट है। इनमें से 711 सहायकों को दिसंबर 2021 तक के मानदेय का भुगतान हो चुका है। शेष बचे 82 सहायकों को तकनीकी कारणों से अब तक भुगतान नहीं मिल सका है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी कागजी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर पंचायत सहायकों के जनवरी माह तक के मानदेय का भुगतान करा दें। जिन सहायकों के मानदेय में तकनीकी कारण रोड़ा बन रहे हैं, शासन से दिशा निर्देश लेकर उनके भी मानदेय का भुगतान करा दिया जाए। बता दें कि पंचायत सहायकों को छह हजार रुपया महीना मानदेय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed