फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat assistants accused of harassing, submitted memorandum to BDO

Aligarh News: पंचायत सहायकों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Feb 2024 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants accused of harassing, submitted memorandum to BDO
खंड विकास अ​धिकारी जितेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपते पंचायत सहायक। स्रोत : स्वयं  - फोटो : Samvad
ब्लॉक परिसर में पंचायत सहायक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को बैठक की। जिसमें जॉब चार्ट से अलग कार्य कराने व राजस्व विभाग ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाए। बैठक के बाद ज्ञापन खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र यादव को सौंपा।
विज्ञापन




सहायकों ने एक लय में आरोप लगाते हुए कहा कि क्रोप सर्वे का कार्य राजस्व विभाग द्वारा जबरन पंचायत सहायक कर्मियों पर थोपा जा रहा है जबकि यह कार्य पंचायती राज विभाग के कर्मचारी के अंतर्गत नहीं आता। जॉब चार्ट के अनुसार कार्य न कराये जाने से पंचायत सहायकों का उत्पीड़न हो रहा है। सहायक को 200 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जाता है जोकि एक मजदूर से भी कम है।
विज्ञापन



क्रॉप सर्वे कार्य करने से पंचायत सचिवालय बंद रहेगा, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी। पंचायत राज विभाग के कार्य भी बाधित होंगे। वहीं महिला कर्मियों को अकेले खेत पर जाने में भी अनेकों समस्याएं हैं। बैठक की अध्यक्षता पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार ने की। इस दौरान कुमारी कविता, कुमारी संतोष, कुमकुम, मंजू, विकास कुमार, रीतेश कुमार, मोहित कुमार, आशा सिंह, अरविंद कुमार, हरीशंकर, चन्द्रप्रकाश, आयशा बानो, तनू कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, हंसराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed