फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Palendra won gold in 100 m Race

दौड़.. पालेंद्र ने सभी को पछाड़ा

Wed, 25 Nov 2015 01:08 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 25 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Palendra won gold in 100 m Race

अलीगढ़। राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में अलीगढ़ ने 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत लिया है। पालेंद्र कुमार ने 10.6 सेकेंड का पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर 10.43 सेकेंड का नया रिकार्ड बनाया है। सितंबर में नार्थ इंडिया में भी तीन गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने कीर्तिमान बनाया था। वाकई यह छप्पर फाड़ सफलता है। 

विज्ञापन

गोंडा ब्लाक के छोटे से गांव कैंथरा निवासी किसान महीपाल के बेटे पालेंद्र कुमार ने रांची के बिरसा मंडा स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मंगलवार को 100 मीटर दौड़ जो रिकार्ड बनाया है उसे तोड़ना देश के किसी युवक के लिए आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित 27वीं नार्थ जोन एथलीट मीट में पालेंद्र कुमार ने 100 मीटर रेस में 11.05 सेकेंड का रिकार्ड ध्वस्त कर गोल्ड मेडल जीत पालेंद्र ने 10.70 सेकेंड का नया रिकार्ड यूपी के नाम दर्ज कराया था। लंबी कूद का 6.95 मीटर का रिकार्ड को तोड़कर 6.98 मीटर का नया रिकार्ड बनाया था। नॉर्थ जोन में रिले रेस में  रजत पदक जीतने वाले जलाली के हैदर बुधवार को 110 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed