फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Padmabhusan Gopal Das Neeraj donate his body

पद्मभूषण गोपालदास नीरज ने देह दान की

Wed, 28 Oct 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़। Updated Wed, 28 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Padmabhusan Gopal Das Neeraj donate his body

अलीगढ़। पद्मभूषण गोपालदास नीरज ने मंगलवार दोपहर को अपनी देह दान करने की इच्छा को मूर्तरूप दे दिया। उन्होंने अपने घर ही देह दान का फार्म भर कर उस पर अपने अमर हस्ताक्षर कर दिए। अब उनके परिजनों की ओर से एक शपथ पत्र जमा कराया जाएगा जिसमें उनकी सहमति होगी। 

जीवन हास्पिटल के संचालक और आईएमए के सचिव डा. जयंत शर्मा और डा. दिव्या लहरी ने बताया कि हास्पिटल से जुड़ी हुई देह दान कर्तव्य संस्था की पहल है कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग से कुछ लोगों को आगे लाया जाए जिससे अंग दान और देह दान को बढ़ावा दिया जा सके। 

विज्ञापन

इससे कुछ जरूरतमंदों को बेहतर जीवन दिया जा सकेगा और मेडिकल की पढ़ाई करने वालों को एनाटॉमी को समझने में मदद की जा सकेगी। नीरज जी से इस संबंध में संपर्क किया गया तो वह सहर्ष तैयार हो गए।  मंगलवार को डा. जयंत शर्मा उनके जनकपुरी स्थित आवास पर पहुंचे और फार्म भर कर दिया, जिस पर नीरज जी ने हस्ताक्षर कर दिए। अब बाकी की कुछ औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। 

विज्ञापन

डाक्टर दंपति ने बताया कि वह दोनों साल 1989 में मेरठ मेडिकल कालेज के लिए अपनी देह दान कर चुके हैं।  इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सक्सेना ने देह दान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डा.एसके गौड़, राजाराम मित्र, हितेश छावड़ा, डा. डीके वर्मा, रजत सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि इससे पहले नीरज जी ने एक बार अपने घर पर लाइब्रेरी बनाने की इच्छा भी व्यक्त की थी। क्योंकि उनके पास हजारों अनमोल पुस्तकों को विरला खजाना है। इस बाबत नीरज जी ने कहा कि उन्हें हर्ष है कि वह अपने शरीर से कुछ लोगों के लिए अध्ययन में मदद कर पाएंगे। उन्होंने देह दान कर्तव्य संस्था का संरक्षक बनने पर भी सहमति जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed