फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paddy transport slows down traffic on GT Road; queues of vehicles form

Aligarh News: धान ने थामी जीटी रोड की रफ्तार, लगी वाहनों की कतार

Wed, 07 Oct 2026 03:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy transport slows down traffic on GT Road; queues of vehicles form
जीटी रोड पर लगे जाम में फंसीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। - फोटो : samvad
धनीपुर अनाज मंडी में मंगलवार को धान की खरीद बंद रही, लेकिन किसानों का मंडी पहुंचना नहीं रुका। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जीटी रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया। बौनेर से एटा चुंगी और नौरंगाबाद पुल तक कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


एटा चुंगी पर चारों तरफ से आए वाहन फंस गए। धान लेकर आए किसानों के लिए जाम ने मुश्किल और बढ़ा दी। घंटों सड़क पर फंसे किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में बैठे मंडी खुलने और रास्ता साफ होने का इंतजार करते रहे। पेराई से पहुंचे किसान बृजेश, अकराबाद के हरिकेश, मडराक के मुकेश सिंह आदि का कहना था कि धान लेकर मंडी तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


जाम में फंसने से समय और डीजल की बर्बादी हो रही है। जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के साथ इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया और अलग-अलग रास्तों से यातायात निकालने का प्रयास किया। एटा चुंगी पर स्थिति संभालने में पुलिस को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब 12 बजे तक पुलिसकर्मी यातायात सुचारु कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वाहनों की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ी और मंडी की ओर आवाजाही शुरू हो सकी। एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि मंडी में धान की अधिक आवक होने के चलते बड़ी मात्रा में किसान अपना अनाज लेकर मंडी पहुंचे थे। इसके चलते जीटी रोड पर जाम लग गया। इसे व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक और इलाका पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed