Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paddy stolen from fields and sold in the market

Aligarh News: पट्टे के खेतों से धान चोरी कर मंडी में बेचा, सात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
सार

कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Paddy stolen from fields and sold in the market
कोतवाली इगलास - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास क्षेत्र के गांव मुहरैनी में तथा जीवनपुर में किसान के पट्टे के खेतों से नामजद लोग धान चोरी कर ले गए। गांव तेहरा निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि उसने गांव मुहरैनी तथा जीवनपुर में पट्टे पर धान की फसल की थी।

विज्ञापन


आरोप है कि खेत से 25 अक्तूबर से आठ नवंबर के बीच आकाश, शिवा, अर्जुन व सुन्दर निवासीगण ताहरपुर, सोनवीर निवासी भौंरा गौरवा तथा चुन्ना व बच्चू सिंह निवासीगण गुरसैना धान चोरी किए थे। चोरी के बाद धान की बिक्री इगलास मंडी में गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से चोरी करने के आरोपी सुन्दर, आकाश तथा शिवा उर्फ सोमदत्त निवासीगण ताहरपुर, सोनवीर निवासी भोंरा गौरवा को ग्राम गुरसैना निवासी पूर्व प्रधान व हरेन्द्र सिंह के खेत से हुई चोरी की घटना में जेल भेजा जा चुका है, इनको रिमांड पर लाकर घटना के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अन्य वांछित आरोपियों की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed