{"_id":"6a61267367dba11bcd0861f9","slug":"paddy-crop-across-50-bighas-submerged-after-distributary-bank-breaches-aligarh-news-c-426-1-sali1005-190-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रजबहा की पटरी कटने से 50 बीघे में धान डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रजबहा की पटरी कटने से 50 बीघे में धान डूबा
Thu, 23 Jul 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
गभाना के गांव ओगर में कुलवा रजबहा की पटरी कटने से पांच किसानों की 50 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई। इससे किसान परेशान हैं। पीड़ित किसानों ने आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
गांव निवासी इंद्रपाल सिंह, राजेश शर्मा और गौरव आदि किसानों का कहना है कि करीब चार साल से एक ही स्थान पर रजबहा की पटरी कट रही है। इससे हर साल उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग सहित उपजिलाधिकारी से रजबहा की मजबूत पटरी बनवाने और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि रजबहा की पटरी को तत्काल दुरुस्त करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने का सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया है।